India vs Sri Lanka 1st Test Day 5: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें दिन लंच के समय तक दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना लिए हैं। मेजबान टीम को जीत के लिए अभी 197 रनों की दरकरा है, वहीं भारतीय टीम 4 विकेट दूर है।

Advertisement

4 विकेट के नुकसान पर 84 रन से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने पहले सत्र के शुरूआती डेढ़ घंटे शानदार खेल दिखाया और अहम साझेदारी की। कप्तान धनंजय डी सिल्वा औऱ सोनल दिनुशा  ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 202 गेंदों में 95 रन की अहम साझेदारी की।

डी सिल्वा के रूप मे पांचवां झटका लगा, जिन्होंने 151 गेंदों में 59 रन बनाए। उनके अलावा निरोशन डिकवेला (10) सस्ते में आउट हुए। पहले सत्र के अंत पर सोनल 112 गेंदों में 65 रन और केशरा नुवानथा 27 गेंदों में 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत के लिए दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 2-2 विकेट, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया है।

इससे पहले चौथे दिन भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमट गई थी और पहली पारी में मिली विशाल बढ़त के चलते श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका 284 रन ही बना पाई और भारत को 178 रनों की विशाल बढ़त मिली।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार