Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Day 1 Highlights: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए हैं। दिन के अंत पर एंजेलो मैथ्यूज औऱ कामिंदु मेंडिस नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पहली ही ओवर में पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद दिमुथ करुणारत्ने और दिनेश चांदीमल ने मिलकर पारी को संभाला औऱ दूसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। 124 रन पर करुणारत्ने के रूप में दूसरा विकेट गिरा, जो रनआउट होकर पवेलियन लौटए। करुणारत्ने ने 109 गेंदों में 46 रन बनाए।

इसके बाद चांदीमल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक लगाया। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में यह उनका पहला शतक है। चांदीमल ने 208 गेंदों का सामना किया, जिसमें 16 चौके जड़कर 116 रन की पारी खेली। इसके साथ ही चांदीमल श्रीलंका टेस्ट इतिहास के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 9 अलग-अलग देशों के खिलाफ शतक जड़ने का कारनामा किया है।   उन्होंने मैथ्यूज के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े। 

मैथ्यूज और कामिंदु मेंडिस के बीच चौथे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी हो चुकी है। मैथ्यूज 166 गेदों में 78 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मेंडिस 56 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। 

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), अजाज पटेल, विलियम ओ'रूर्के। 

श्रीलंका ( प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, दिनेश चंडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मिलन रत्नायके, प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, असिथा फर्नांडो  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार