Sri Lanka vs Australia 2nd Test Match Highlights: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम कर ली। 75 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 17.4 ओवर में 1 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया की जीत में बल्ले से एलेक्स कैरी और स्टीव स्मिथ औऱ गेंदबाजी में नाथन लियोन और मैथ्यू कुहनेमैन ने अहम रोल निभाया। 

Advertisement

उस्मान ख्वाजा ने नाबाद 27 रन, मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 26 रन और ट्रैविस हेड ने 20 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए एकमात्र विकेट प्रभात जयसूर्या ने हासिल किया। 

Advertisement

पहली पारी में विशाल अंतर से पिछड़ने के बाद श्रीलंकाई टीम चौथे दिन 231 रनों पर ऑलआउट हो गई। एंजेलो मैथ्यूज ने 149 गेंदों में 76 रन. वहीं कुसल मेंडिस ने मुकाबले में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 54 गेंदों में 50 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम के पांच खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में मैथ्यू कुहनेमैन और नाथन लियोन ने 4-4 विकेट, वहीं ब्यू वेबस्टर ने 2 विकेट हासिल किए। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में कुसल मेंडिस (नाबाद 85 रन) और दिनेश चांदीमल (74 रन) की पारियों के दम पर 257 रन बनाए थे। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 414 रन बनाकर पहली पारी में 157 रनों की बढ़त हासिल की। एलेक्स कैरी ने अपने करियर की बेस्ट पारी खेलते हुए 188 गेंदों में 156 रन बनाए, जिसमें 15 चौके औऱ 2 छक्के जड़े। इसके अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ ने लगातार दूसरा शतक जड़ते हुए 254 गेंदों में 131 रन की पारी खेली। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए पहली पारी में प्रभात जयसूर्या 5 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। 

एलेक्स कैरी को उनके विजयी शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच. वहीं स्टीव स्मिथ को सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार