9 अगस्त,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका ने पल्लेकेले में खेले गए चौथे वनडे मैच में डकवर्थ लुईस नियम की मदद से साउथ अफ्रीका को 3 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 21 ओवरों में 191 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन वह 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन ही बना सकी। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

श्रीलंका ने 11 वनडे मैचों के बाद साउथ अफ्रीका को हराया है। हालांकि साउथ अफ्रीका पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। श्रीलंका के दशुन शनका को उनके ऑलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दो बार बारिश के कारण मैच रूकने के चलते ओवरों की संख्या घटाकर 39 कर दी गई। जिसके बाद श्रीलंका ने दशुन शनका, थिसारा परेरा और कुशर परेरा के अर्धशतकों की बदौलत 39 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 306 रनों का विशाल स्कोर बनाया। शनका ने 34 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 65 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा थिसारा ने नाबाद 51 रन और कुशन ने 51 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका के लिए जेपी ड्यूमिनी, लुंगी नगिडी ने दो-दो, वहीं एंदिल फेलुकवाहयो, विलियम मलडर और केशव महाराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

 

साउथ अफ्राका की पारी की शुरूआत के बाद बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाला। जिसके बाद ओवरों की संख्या घटाकार 21 औऱ संशोधित लक्ष्य 191 कर दिया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 10 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन का स्कोर पार कर लिया। इसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल में विकेट गिरते रहे जिसके कारण टीम जीत से चूक गई। साउथ अफ्रीका के लिए हाशिम अमला ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल ने तीन, थिसारा परेरा ने दो, वहीं अकिला धनंजया, दशुन शनका और धनंजया डी सिल्वा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार