T20 World Cup 2021: आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को श्रीलंका ने 20 रनों से हरा दिया। अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मैच में 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 8 विकेट खोकर 169 रन बना पाई।

Advertisement

शिमरोन हेटमायर ने टीम की तरफ से नाबाद 81 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से बिनुरा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा और चमिका करुणारत्ने ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले वेस्ट इंडीज ने टॉस जीतकर पहले श्रीलंका को बल्लेबाज़ी के लिए कहा। आसान विकेट पर श्रीलंका ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बनाए। चरिथ असलंका ने 68 और निसंका ने 51 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से आंद्रे रसेल ने 2 विकेट लिए।

Advertisement

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पांच गेंदो में सिर्फ एक रन बना सके वहीं एविन लुईस भी आठ रन बनाकर आउट हो गए। हेटमायर के अलावा निकोलस पूरन ने 34 गेंदो में 46 रन बनाकर कुछ हद तक श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना किया।

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेल सका और 'डिफेंडिंग चैंपियन' को हारकर विश्वकप से बाहर होना पड़ा। श्रीलंका के लिए असलंका ने 41 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। असलंका ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार