कोलंबो, 18 जुलाई (CRICKETNMORE)| बेहद संघर्ष और शानदार खेल भी जिम्बाब्वे को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में जीत नहीं दिला सका। मैच के अंतिम दिन मंगलवार को श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को चार विकेट से हरा दिया। मेहमान टीम ने श्रीलंका के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 114.5 ओवरों में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

Advertisement

यह श्रीलंका में किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा और टेस्ट क्रिके के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

Advertisement

लक्ष्य हासिल करने में हालांकि श्रीलंका को मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन निरोशन डिकवेला (81) और असेला गुणरत्ने (नाबाद 80) ने छठे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। 

श्रीलंका ने अपने पांच विकेट के लिए 203 रनों पर ही गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद डिकवेला और गुणारत्ने ने श्रीलंका को शर्मनाक हार से बचा लिया। 

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत अपने चौथे दिन के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 170 रनों से की। कल के नाबाद बल्लेबाज कुशल मेंडिस (66) और एंजेलो मैथ्यूज (25) जल्द ही पवेलिय लौट लिए थे।

यहां से निरोशन और गुणारत्ने ने 324 रनों तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। शतक की ओर बढ़ रहे निरोशन को सीन विलियम्स ने पवेलियन की रहा दिखाते हुए एक बार फिर जिम्बाब्वे को जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े गुणारत्ने ने कुशल परेरा (नाबाद 29) के साथ बाकी के रन जोड़ते हुए टीम को जीत दिला दी। 

Advertisement

मेहमान टीम की तरफ से कप्तान ग्रेम क्रीमर ने चार विकेट लिए। सीन विलियम्स को दो विकेट मिले।

जिम्बाब्वे ने हर दिन श्रीलंका को अच्छी टक्कर दी। उसने अपनी पहली पारी में 356 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की टीम इसके जवाब में अपनी पहली पारी में 346 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में 377 रन बनाते हुए श्रीलंका को 388 रनों का मजबूत लक्ष्य दिया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार