श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा और टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई। हालांकि, श्रीलंका के लिए जाते-जाते एक और बुरी खबर तब आई जब बांए हाथ के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) टीम के साथ वापस श्रीलंका नहीं गए। दनुष्का गुनाथिलका को 6 नवंबर (रविवार) के दिन सिडनी में रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।  

Advertisement

दनुष्का की गिरफ्तारी से श्रीलंका क्रिकेट की काफी बदनामी भी हो रही है लेकिन इसी बीच 24 घंटे बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गुनाथिलका को सभी फॉर्मैट से सस्पेंड कर दिया है।श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को पुष्टि की कि देश के क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने राष्ट्रीय खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है और स्टार बल्लेबाज को गिरफ्तार किए जाने और यौन आरोपों के आरोप में सूचित किए जाने के बाद किसी भी चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Advertisement

एक आधिकारिक मीडिया विज्ञप्ति में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "श्रीलंका क्रिकेट कथित अपराध की तुरंत जांच करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा और ऑस्ट्रेलिया में उपरोक्त अदालती मामले के निष्कर्ष पर, दोषी पाए जाने पर उक्त खिलाड़ी को दंडित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट इस बात पर जोर देना चाहता है कि वो किसी खिलाड़ी द्वारा इस तरह के किसी भी आचरण के लिए "शून्य सहनशीलता" नीति अपनाता है और घटना की निष्पक्ष जांच करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।"

आगे इस मामले में क्या होगा ये तो वक्त ही बताएगा लेकिन इतना तय है कि दनुष्का के लिए आने वाले दिन और कठिन होने वाले हैं क्योंकि स्थानीय अदालत ने दनुष्का की जमानत याचिका को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि  दनुष्का गुनाथिलका टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम का हिस्सा थे। लेकिन हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण वो पहले राउंड में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। नामिबिया के खिलाफ हुए पहले मैच में वो टीम का हिस्सा भी थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार