टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंकाई टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तो जैसे  श्रीलंका क्रिकेट में भूचाल सा आ गया है। महेला जयवर्धने के इस्तीफे के कुछ ही घंटों बाद टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार (27 जून) को सिल्वरवुड के इस्तीफे की घोषणा की।

Advertisement

श्रीलंकाई टीम के निराशाजनक टी-20 वर्ल्ड कप अभियान के बाद सलाहकार कोच के रूप में महेला जयवर्धने ने कुछ ही घंटे पहले इस्तीफा दिया था और अब उनके तुरंत बाद सिल्वरवुड के इस्तीफे ने ये बता दिया है कि फिलहाल श्रीलंकाई क्रिकेट में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। श्रीलंका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 स्टेज के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी जिसके बाद एक के बाद एक इस्तीफे सामने आ रहे हैं।

Advertisement

श्रीलंका क्रिकेट ने एक विज्ञप्ति जारी करके सिल्वरवुड के इस्तीफे के बारे में जानकारी दी। इस विज्ञप्ति में सिल्वरवुड के हवाले से कहा गया, "एक अंतरराष्ट्रीय कोच होने का मतलब है प्रियजनों से लंबे समय तक दूर रहना। अपने परिवार के साथ लंबी बातचीत के बाद और भारी मन से, मुझे लगता है कि अब मेरे लिए घर लौटने का समय आ गया है। श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में सम्मान की बात है और मैं कई अच्छी यादें अपने साथ ले जाऊंगा।"

Also Read: Live Score

अप्रैल 2022 में इंग्लैंड की पुरुष टीम के साथ सिल्वरवुड का कार्यकाल एशेज सीरीज में 0-4 से हार के बाद समाप्त होने के तुरंत बाद, उन्हें श्रीलंका की पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। सिल्वरवुड ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही सफलता हासिल की और श्रीलंका ने 2022 में एशिया कप जीता। उन्होंने देश के आर्थिक संकट के दौरान घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे द्विपक्षीय सीरीज (3-2) में भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। श्रीलंका 2023 एशिया कप में भी उपविजेता रहा, लेकिन पिछले छह महीनों में दो वर्ल्ड कप अभियान उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार