श्रीलंका पर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान धीमी ओवर गति को लेकर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आईसीसी की धारा 2.22 के तहत प्रति ओवर में निर्धारित समय तक गेंदबाजी नहीं करने पर टीम के ऊपर 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है।
Advertisement
करुणारत्ने ने अपनी गलती और जुर्माने को स्वीकार कर लिया है इसलिए अब इस मामले में औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है।
Advertisement
इस बीच श्रीलंका के ऑलराउंडर दनुष्का गुनाथिलका को निकोलस पूरन के आउट होने के बाद जाते वक्त गलत तरीके से विदा करने के लिए फटकार लगाई गई है। गुनाथीकाला को आईसीसी की धारा 2.5 का दोषी पाया गया है।
गुनाथिलका के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गए हैं।