कोलंबो, 21 जुलाई (CRICKETNMORE)| अकिला धनंजय (52/5) और दिलरुवान परेरा (40/4) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेजबान श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के दूसरे दिन शनिवार को साउथ अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 124 रन पर समेट दिया। श्रीलंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 151 रन बना लिए हैं और उसने 365 रन की लीड हासिल कर ली है जबकि उसके सात विकेट शेष है। श्रीलंका ने पहली पारी में 338 रन बनाए थे। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

स्टंप्स के समय दिमुथ करुणारत्ने 92 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 और एंजलो मैथ्यूज 15 गेंदों पर दो चौकों की बदौलत 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज दो विकेट हासिल कर चुके हैं। 

Advertisement

इससे पहले, श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर नौ विकेट के नुकसान पर 277 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम पहली पारी में 338 रन पर ऑलआउट हो गई। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

 

मेजबान टीम के लिए दानुष्का गुणातिल्का ने 57, धनंजय डी सिल्वा ने 60, दिमुथ करुणारत्ने ने 53 और अकिला धनंजय ने नाबाद 43 रनों का योगदान दिया। 

साउथ अफ्रीका की ओर से बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 129 रन देकर नौ विकेट हासिल किए। 

Advertisement

महाराज ऐसा करने वाले कुल 19वें और हग टेफील्ड के खिलाफ साउथ अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। टेफील्ड ने 1957 में इंग्लैंड के खिलाफ जोहान्सबर्ग में 113 रन देकर नौ विकेट लिए थे। 

श्रीलंका को 338 रन पर समेटने के बाद साउथ अफ्रीका खुद 124 रन पर सिमट गई जो श्रीलंका में उसका दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। 

मेहमान टीम के लिए कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने 51 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 48 रन बनाए। इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने 32 और हाशिम अमला ने 19 रन का योगदान दिया। मेहमान टीम के साथ बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच सके। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए परेरा और धनंजय के अलावा रंगना हेराथ को 32 रन पर एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार