श्रीलंका तीसरे और अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हारने के बाद पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग तालिका में आठवां स्थान पाने से चूक गया।

Advertisement

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इस महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसके बल्लेबाज न्यूजीलैंड की गति और उछाल के आगे संघर्ष करते रहे।

Advertisement

मैट हेनरी (3/14), हेनरी शिप्ली (3/32) और डेरिल मिचेल (3/32) ने तीन-तीन विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। श्रीलंका की टीम 41.3 ओवर में 157 रन पर लुढ़क गयी।

श्रीलंका की तरफ से पथुम निसंका (57), दासुन शनाका (31) और चमिका करुणारत्ने (24) ही कुछ संघर्ष कर पाए।

जवाब में न्यूजीलैंड ने अपने तीन विकेट पहले सात ओवरों में ही गंवा दिए। लेकिन विल यंग और हेनरी निकोल्स ने शानदार पारियां खेलते हुए न्यूजीलैंड को छह विकेट से जीत दिला दी। यंग ने नाबाद 86 और निकोल्स ने नाबाद 44 रन बनाये। न्यूजीलैंड ने 32.5 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। यंग प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-0 से जीती। इस हार से श्रीलंका ने 81 अंकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया और वेस्ट इंडीज (88 अंक) से आगे निकलने में असफल रहा।

Advertisement

श्रीलंका अब जून में विश्व कप क्वालीफायर खेलने जिम्बाब्वे का दौरा करेगा।

न्यूजीलैंड 175 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर रहा। वेस्ट इंडीज को आठवें स्थान के लिए दक्षिण अफ्रीका (78) और आयरलैंड (68) से खतरा है। दक्षिण अफ्रीका को हॉलैंड से आज से होने वाली दो वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है जबकि आयरलैंड मई में बांग्लादेश से तीन मैचों की सीरीज खेलेगा।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार