कोलंबो, 22 जुलाई (CRICKETNMORE)| श्रीलंका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर दूसरी पारी में पांच विकेट पर 275 रन बनाकर पारी घोषित कर साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 490 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया। श्रीलंका के इस विशाल लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक 139 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए हैं। मेहमान टीम को मैच जीतने और सीरीज बराबर करने के लिए अभी 351 रन और बनाने हैं जबकि उसके पांच विकेट शेष है।  देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

स्टंप्स के समय थियुनिस डी ब्रून 97 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 45 और टेम्बा बावुमा 17 गेंदों पर एक चौका लगाकर 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

Advertisement

ब्रूम और बावुमा के अलावा डीन एल्गर ने 37, एडेन मार्कराम ने 14, हाशिम अमला ने छह, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने सात और केशव महाराज ने खाता खोले बिना आउट हो गए। 

श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ और अकिला धनंजय दो-दो जबकि दिलरुवान परेरा एक विकेट हासिल कर चुके हैं। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

श्रीलंका ने पहली पारी में 338 बनाए थे जबकि साउथ अफ्रीका पहली पारी में 124 रन पर ढेर हो गई थी। 

इससे पहले, मेजबान श्रीलंका ने अपने कल के स्कोर तीन विकेट पर 151 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसने पांच विकेट पर 275 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 490 रन का लक्ष्य रखा। 

Advertisement

दिमुथ करुणारत्ने ने सर्वाधिक 85 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 71, दानुष्का गुणातिलाका ने 61 और रोशन सिल्वा ने नाबाद 32 रन बनाए। केशव महाराज को तीन और लुंगी नगिदी को एक विकेट मिला। 

श्रीलंका पहला टेस्ट मैच 278 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार