कार्डिफ, 12 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी में ग्रुप-बी के आखिरी मैच में द ओवल मैदान पर आज पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। 

Advertisement

पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत ने 124 रनों से हराया था। वहीं दूसरे मैच में उसने दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ लुइस नियम के तहत मात देते हुए सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा था। 

Advertisement

वहीं श्रीलंका को अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में उसने सभी को हैरान करते हुए भारत को मात देते हुए सेमीफाइनल की रेस में अपना नाम बनाए रखा था।  

दोनों टीमें जब एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी तब दिमाग में बारिश का ख्याल जरूर होगा जो इस टूर्नामेंट के अधीकतर मैचों में हावी रही है। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अगर सोमवार को होने वाले मैच में बारिश के कारण मैच का परिणाम नहीं निकलता है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं। 

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में होगी। भारत के खिलाफ दानुष्का गुणथिलाका और कुशल मेंडिस ने शानदार प्रदर्शन किया था। अंत में कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई थी। इन सभी के अलावा उसके पास दिनेश चंडीमल, तिसरा परेरा के रूप में अच्छे बल्लेबाज हैं। 

Advertisement

हालांकि कुशल परेरा के चोटिल होने से उसे झटका लगा है। उनकी जगह धनंजय सिल्वा को इंग्लैंड बुलाया है। लेकिन वह अंतिम एकादश में होंगे या नहीं यह कल ही पता चलेगा। गेंदबाजी में टीम लसिथ मलिंगा के ऊपर निर्भर करेगी। 

वहीं पाकिस्तान के पास कुछ अच्छे गेंदबाज हैं। जुनैद खान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की थी। उनके अलावा हसन अली और मोहम्मद आमिर श्रीलंकाई बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

स्पिन में टीम के पास इमाद वसीम, शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज के रूप में तीन विकल्प हैं।

Advertisement

बल्लेबाजी पर पाकिस्तान का दारोमदार बाबर आजम, अजहर अली और अहमद शाहजाद के जिम्मे होगा। मलिक और हफीज पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी।

संभावित टीमें (प्लेइंग इलेवन)

पाकिस्तान: अजहर अली, फखर ज़मान, बाबर आज़म, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), इमाद वासीम, शदाब खान, मोहम्मद अमीर, जुनैद खान, हसन अली

Advertisement

श्रीलंका: निरोशान डिकवेल (विकेटकीपर), दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, एसेला गुणारत्ने, थिसारा परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार