श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर का कहना है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए दरवाजे बंद नहीं हए हैं और वे वनडे टीम में वापसी कर सकते हैं।

Advertisement

श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ज्यादातर सीनियर खिलाड़ियों को टीम में नहीं लिया था। हालांकि उसे बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे में हार का सामना कर सीरीज गंवानी पड़ी।

Advertisement

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आर्थर ने कहा, "टीम से बाहर करना कड़ा शब्द है। हम बस देखना चाहते थे कि टीम सीनियर खिलाड़ियों के बिना कैसा प्रदर्शन कर रही है। किसी को बाहर नहीं रखा गया, ये खिलाड़ी कभी भी वापस आ सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "हमें मध्य क्रम में सुधार की जरूरत है लेकिन हमारे पास कुछ सीनियर खिलाड़ी हैं। कुशल परेरा और कुशल मेंडिस ने काफी क्रिकेट खेला है। डिकवेला और धनंजय डी सिल्वा ने भी कुछ मैच खेले हैं। टीम में किसी भी खिलाड़ी के लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। कुछ सीनियर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर कभी भी वापस आ सकते हैं।"

आर्थर ने वनिंदु हसारंग की सराहना करते हुए कहा, "हसारंगा एक अच्छे क्रिकेटर हैं। हमें पता है कि यह एक युवा टीम है जिसे विकसित होना है। हमने इन खिलाड़ियों के साथ यात्रा शुरू की है और हम इन्हें विकसित करना चाहते हैं। हसारंगा खेल को समझ रहे हैं लेकिन उनमें बहुत प्रतिभा है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार