18 अगस्त,(CRICKETNMORE)। कप्तान काइरोन पोलार्ड के शानदार शतक औऱ आंद्रे फ्लेचर के अर्धशतक की बदौलत सेंट लूसिया स्टार्स ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2018 के 10वें मुकाबले में बारबाडोस ट्राईडेंट्स को 38 रनों से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जीत के लिए 227 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया का शुरूआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (0) बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद रहकीम कॉर्नवॉल (30) और लेंडल सिमंस (0) 57 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सलामी बल्लेबाद आंद्रे फ्लेचर ने काइरोन पालार्ड के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 148 रन जोड़े।

पोलार्ड ने 54 गेंदों में 6 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 104 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वहीं फ्लेचर ने 52 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए। जिसके चलते सेंट लूसिया ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

बारबाडोस के लिए वहाब रियाज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रेमन रिफर ने दो और कप्तान जेसन होल्डर ने एक विकेट लिया।

Advertisement

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस के लिए ड्वेन स्मिथ के अलावा कोई खिलाड़ी कोई खास कमाल नहीं कर सका। स्मिथ ने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली। जबकि मार्टिन गुप्टिल (7), हाशिम अमला (14) और स्टीव स्मिथ (28) जैसे खिलाड़ी बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे।

सेंट लूसिया कै लिए ओबेड मैककॉय ने तीन, कायस अहमद ने दो और मिशेल मैकक्लेनाघन ने एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार