मोहम्मद नबी और आंद्रे फ्लेचर की तूफानी पारियों के दम पर सेंट लूसिया जॉक्स ने ब्रायन लारा क्रिकेट अकेडमी में खेले जा रहे कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के सातवें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के सामने जीत के लिए 173 रनों का लक्ष्य रखा है। जॉक्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए, जो इस मैदान पर बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया जॉक्स की शुरूआत शानदार रही। आंद्रे फ्लेचर और मार्क डेयल की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवरों में 73 रन जोड़े। हालांकि इससे पहले नियमित ओपनर रहकीम कॉर्नवाल कुछ परेशानी के चलते रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर जाना पड़ा। 

Advertisement

रयाद एमरिट ने डेयल को आउट कर अपनी टीम को पहली सफला दिया। उन्होंने 17 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए नजीबुल्लाह जादरान ने फ्लेचर के साथ पारी को आगे बढ़ाया औऱ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जोड़े। 12 ओवर में 102 रन के कुल स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा।  फ्लेचर ने 33 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए। 

फ्लेचर के आउट होने के बाद जॉक्स की रनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और अगले 21 रनों के अंदर रोस्टन चेस, नजीबुल्लाह जादरान (28) और कप्तान डैरने सैमी (4) आउट होकर पवेलियन लौट गए। सोहले तनवीर ने एक ही ओवर में जादरान और सेमी को अपना शिकार बनाया। सैमी के पवेलियन लौटने के बाद कॉर्नवाल दोबारा बल्लेबाजी करने लौटे और 16 रन बनाकर रन आउट हुए।  

अंत में मोहम्मद नबी ने 22 गेंदों में 3 छक्कों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। उन्होंने शेल्डन कॉटरेल द्वारा डाले गए 20वें ओवर में 16 रन जड़े। 
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए सोहेल तनवीर और जॉन-रस जग्गेसर ने 2-2 औऱ कप्तान रयाद एमरिट ने 1 विकेट हासिल किया।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार