25 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने नाबाद 141 रन की पारी खेलकर 114 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मिथ ने पहली पारी में 326 गेंदों में 14 चौकों की मदद से नाबाद 141 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने कप्तान के तौर पर पहले एशेज टेस्ट मैच सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

Advertisement

एशेज सीरीज में अब तक खेले गए 326 टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर पहले टेस्ट में खेली गई ये सबसे बड़ी पारी है।  

इसके साथ ही स्मिथ ने अपने हमवतन खिलाड़ी मोंटी नोबल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मोंटी ने साल 1903 में इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर अपनी पहली मैच में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में 133 रन की पारी खेली थी।

 

इसके अलावा स्मिथ ने 261 गेंदें खेलकर अपना 21वां टेस्ट शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह सबसे कम पारियों में 21 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 105 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 21 शतकों के लिए 110 पारियां खेली थी।

स्मिथ के नाबाद शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 328 रन बनाए हैं औऱ पहली पारी में 26 रन की बढ़त हासिल की है। स्मिथ के अलावा शॉर्न मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अर्धशतक जड़ा। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन, जेम्स एंडरसन,मोइन अली ने दो-दो और क्रिस वोक्स, जेक बॉल और कप्तान जो रूट ने एक-एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार