11 सितंबर,नई दिल्ली: लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर गुरुवार (12 सितंबर) से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2019 का पांचवां और फाइनल टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस समय ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है। आखिरी मुकाबले मे ंजहां ऑस्ट्रेलिया की नजरें सीरीज जीतने पर होंगी, वहीं मेजबान इंग्लैंड सीरीज को ड्रॉ पर खत्म करना चाहेगा। 

Advertisement

इस एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को मिली कामयाबी के सबसे बड़ी हीरो रहे स्टीव स्मिथ, जो अब तक तीन टेस्ट मैचों में 671 रन बना चुके हैं। सिर पर गेंद लगने के चलते स्मिथ सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। 

 
Advertisement

शानदार फॉर्म में चल रहे स्मिथ के पास पांचवें टेस्ट मैच में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। अगर स्मिथ इस मैच में 159 रन बना लेते हैं तो वह एक टेस्ट सीरीज के 4 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

फिलहाल यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के नाम है। रिचर्ड्स ने 1976 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड मे ंखेली गई सीरीज में चार मैचों में 829 रन बनाए थे। बीमार होने के चलते वह पांच मैचों की सीरीज का एक मैच नहीं खेल पाए थे।

इसके बाद दूससे नंबर पर भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1970-71 में खेली गई टेस्ट सीरीज के 4 मैचों में 774 रन बनाए थे। 

इसके साथ ही स्मिथ के पास इस मुकाबले में टेस्ट मैचों में अपने 7000 रन पूरे करने का भी मौका होगा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार