Steve Smith Picks his Dream T20 Side: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने अपनी ड्रीम टी20 टीम चुनी है। ऐसा करते हुए उन्होंने कुल 7 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसमें से 2 भारतीय हैं।
रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह हैं स्मिथ की पसंद
स्टीव स्मिथ ने अपनी ड्रीम टी20 टीम चुनते हुए बतौर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को अपनी पसंद कहा है। वहीं बॉलर में स्मिथ की पसंद सिर्फ और सिर्फ जसप्रीत बुमराह हैं। जब स्मिथ से अपनी ड्रीम टीम का बॉलर चुनने को कहा गया तब उन्होंने एक भी सेंकेड का समय गंवाए बिना जसप्रीत बुमराह का नाम लिया और इसके बाद जब उनसे डेथ ओवर्स के लिए किसी को चुनने को कहा गया तब भी स्मिथ ने बुमराह को चुना और किसी भी दूसरे गेंदबाज़ का नाम नहीं लिया।
ये खिलाड़ी हैं स्टीव स्मिथ की टीम में शामिल
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज़ ने अपनी ड्रीम टी20 टीम के ओपनर्स के तौर पर धाकड़ बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड और इंग्लिश कैप्टन जोस बटलर को रखा है। इसके अलावा फिनिशर के तौर पर साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन वो खिलाड़ी हैं जो स्मिथ की टीम का हिस्सा बने हैं।
बात करें अगर विकेटकीपर बैटर की तो यहां उन्होंने वेस्टइंडीज के घातक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को अपनी पसंद के तौर पर चुना और स्पिनर को चुनते हुए राशिद खान स्मिथ की पसंद रहे।
कुल मिलाकर स्मिथ के पास अपनी टीम के लिए कुल 8 खिलाड़ी को चुनने का मौका था, लेकिन यहां उन्होंने जसप्रीत बुमराह को दो बार चुनकर सिर्फ 7 खिलाड़ियों को ही अपनी टीम में जगह दी है। खास बात ये भी है कि स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी ड्रीम टी20 टीम चुनते हुए सिर्फ एक ही ऑस्ट्रेलियन प्लेयर को जगह दी है।