पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने कहा है कि भारत के दो दिग्गजों-विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को आउट करना फिर भी आसान है लेकिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ उनकी नजर में सबसे कठिन बल्लेबाज हैं। टीम प्रबंधन के साथ मतभेदों के बाद दिसंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आमिर 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ियों में से एक थे। आमिर ने कोहली और शर्मा दोनों को जल्दी आउट किया था। पाकिस्तान ने वह मैच जीतते हुए पहली बार चैम्पियंस ट्राफी का ताज पहना था।

Advertisement

आमिर ने कहा, कोहली और रोहित को गेंदबाजी करना उतना मुश्किल नहीं है। वास्तव में, मुझे रोहित को गेंदबाजी करना आसान लगता है। मुझे लगता है कि मैं उन्हें दोनों तरह से आउट कर सकता हूं। वह बाएं से इन-स्विंगर के खिलाफ संघर्ष करते है। मैं कह सकता हूं कि मुझे विराट को गेंदबाजी करना थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि वह दबाव की स्थितियों में आनंद लेते है। वैसे अगर दोनों की बात की जाए तो मुझे इनके खिलाफ गेंदबाजी करने में कभी मुश्किल नहीं हुई है।

Advertisement

पिछले दशक की शुरूआत में मैच फिक्सिंग के लिए पांच साल का निलंबन झेलने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ अपनी अलग तकनीक के कारण गेंदबाजों के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज हैं।

आमिर ने स्मिथ की तकनीक को समझाने से पहले कहा, मुझे स्टीव स्मिथ को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल लगता है। क्योंकि उनकी तकनीक (समझने के लिए) बहुत मुश्किल है। वह इस तरह के कोण में खड़ा होते हैं कि आपको समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंदबाजी करनी है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार