Stoinis and Zampa relationship: ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जांपा (Adam Zampa) पापा बन गए हैं। एडम जांपा ने पिछले साल अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से शादी की थी। एडम जांपा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात का जानकारी दी है। एडम जांपा ने जो फोटो शेयर की है उसमें वो बच्चे की अंगुली पकड़े हुए दिख रहे हैं। एडम जांपा का नाम उनके ही हमवतन खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस के साथ जुड़ चुका है।

Advertisement

माना जाता है कि मार्कस स्टोइनिस और एडम जांपा एक-दूसरे के काफी करीब हैं। मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा के बीच का ब्रोमांस क्रिकेट की दुनिया में सबसे चर्चित ब्रोमांस में से एक है। दोनों को कई बार क्लोज होते हुए कैमरे में भी कैद किया जा चुका है। 

Advertisement

स्टोइनिस और एडम जांपा का वीडियो हुआ था वायरल
मार्कस स्टोइनिस और एडम जांपा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। जहां दोनों ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान खेल के दौरान ड्रेसिंग रूम में एक दूसरे के बेहद करीब होते हुए नजर आए थे। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने स्टोइनिस और एडम जांपा के रिश्ते को बड़ा अजीब बताया था। 

एरोन फिंच ने बताया था रिश्ते को अजीब
फिंच ने कहा था, 'उसको विस्तार से बताना कठिन हो। वो बस काफी करीब हैं। कभी-कभी थोड़े बहुत करीब होते हैं और कभी ज्यादा। हर तस्वीर में वो हाथ पकड़े हुए नजर आते हैं या अजीब तरह के काम करते दिखते हैं।'

मार्कस स्टोइनिस ने नहीं की शादी
एडम जांपा ने तो शादी कर ली लेकिन,मार्कस स्टोइनिस ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, वो स्टेफ़नी मुलर के साथ रिश्ते में हैं। स्टोइनिस आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे इस दौरान उनकी साथी स्टेफनी मुलर को स्टोइनिस को चीयर करते हुए स्पॉट किया गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार