ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस सितंबर के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों को टेस्ट सीरीज की तैयारी के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के उनके साथ जुड़ने की उम्मीद है।

Advertisement

कमिंस ने साल 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल मुकाबले के बाद से इस फॉर्मेट में सिर्फ दो ही मैच खेले हैं। इस समय के दौरान वनडे में ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस संभाल चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका जाने से पहले 15, 18 और 20 सितंबर को तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे भी जाएगा, लेकिन कमिंस ने इशारा किया है कि वह जिम्बाब्वे दौरे को मिस कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस सितंबर के आखिर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों को टेस्ट सीरीज की तैयारी के तौर पर इस्तेमाल करेंगे। कमिंस के साथ मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के उनके साथ जुड़ने की उम्मीद है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैके में 'फॉक्स क्रिकेट' से बात करते हुए, स्टार्क और हेजलवुड ने संकेत दिया कि वे साउथ अफ्रीका टेस्ट से पहले वनडे में भी कुछ भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। पैट कमिंस ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता टेस्ट क्रिकेट है, हालांकि वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी उनकी योजना का हिस्सा है। 2027 वर्ल्ड कप के ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में होंगे, जबकि कुछ मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया को अगले 12 महीने में कुल 21 टेस्ट मैच खेलने हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार