T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फील्डिंग के साथ फैंस का दिल जीता है। आइए, उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 मुकाबलों में सर्वाधिक 'कैच' लिए हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव: भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 फॉर्मेट में कुल 13 मैच खेले, जिसमें 11 कैच लपके हैं। सूर्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 29.08 की औसत के साथ 349 रन बनाए हैं। इस दौरान एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया।

Advertisement

विराट कोहली: विराट कोहली ने इंग्लैंड के विरुद्ध टी20 क्रिकेट में न सिर्फ अपने बल्ले से, बल्कि बतौर फील्डर भी अहम भूमिका निभाई है। कोहली ने साल 2011 से 2024 के बीच इस टीम के खिलाफ 10 कैच लपके। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 38.11 की औसत के साथ 648 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं।

जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने साल 2021 से 2025 के बीच भारत के विरुद्ध 11 टी20 मुकाबलों में 9 कैच लिए हैं। आर्चर ने भारत के खिलाफ अब तक 44 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 394 रन देकर 14 विकेट हासिल किए।

आदिल रशीद: इस इंग्लिश स्पिनर ने साल 2017 से अब तक भारत के खिलाफ 18 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 9 कैच लिए हैं। आदिल ने भारत के खिलाफ कुल 61 ओवरों में 14 विकेट हासिल किए हैं।

जोफ्रा आर्चर: इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने साल 2021 से 2025 के बीच भारत के विरुद्ध 11 टी20 मुकाबलों में 9 कैच लिए हैं। आर्चर ने भारत के खिलाफ अब तक 44 ओवर गेंदबाजी की है, जिसमें 394 रन देकर 14 विकेट हासिल किए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई में सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को फाइनल में सेमीफाइनल-1 की विजेता टीम से भिड़ेगी। सेमीफाइनल-1 बुधवार को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार