England vs India 3rd ODI: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के नाम 'अनचाहा रिकॉर्ड' दर्ज हो गया है। बरार ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन लुटा दिए। उन्हें कोई भी विकेट हाथ नहीं लगा। इसी के साथ बरार एक वनडे मैच में सर्वाधिक रन लुटाने के मामले में तीसरे भारतीय बन गए हैं।
इस अनचाही फेहरिस्त में भुवनेश्वर कुमार शीर्ष पर हैं, जिन्होंने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 ओवरों में 106 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल किया था। वहीं, दूसरे पायदान पर मौजूद विनय कुमार ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 ओवरों में 102 रन देकर सिर्फ 1 विकेट निकाला था। इस लिस्ट में भुवी चौथे स्थान पर भी हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में खेले गए वनडे मैच में 92 रन देकर 1 विकेट चटकाया था।
रविवार को खेले जा रहे इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए। यह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
मेजबान टीम को बेन डकेट और जैकब बेथेल की सलामी जोड़ी ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 181 गेंदों में 192 रन की साझेदारी की। बेथेल 93 गेंदों में 13 बाउंड्री के साथ 91 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डकेट ने जो रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 80 गेंदों में 101 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 293 के स्कोर तक पहुंचाया। डकेट ने 135 गेंदों में 1 छक्के और 18 चौकों के साथ 141 रन की पारी खेली।
रविवार को खेले जा रहे इस निर्णायक मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर निर्धारित ओवरों में 3 विकेट खोकर 387 रन बनाए। यह लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे फॉर्मेट का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
वनडे सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया ने दूसरा मुकाबला 4 विकेट से गंवा दिया था। ऐसे में तीसरा मैच सीरीज के लिहाज से निर्णायक बन गया है।