ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में बुधवार से शुरू हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। एडिलेड टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में उस्मान ख्वाजा की सरप्राइज एंट्री हो गई है। पूर्व में घोषित प्लेइंग इलेवन में ख्वाजा का नाम नहीं था। ख्वाजा को स्टीव स्मिथ की जगह टीम में जगह मिली है।

Advertisement

एडिलेड टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले स्टीव स्मिथ प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ सिर में चक्कर आने की वजह से मैच शुरू होने से ठीक पहले बाहर हुए। स्मिथ के एडिलेड टेस्ट से बाहर होने का फायदा उस्मान ख्वाजा को मिला। प्लेइंग इलेवन से बाहर हो चुके ख्वाजा की सरप्राइज एंट्री हो गई।

Advertisement

उस्मान ख्वाजा गुरुवार को 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में 39 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट खेलने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

एडिलेड टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले स्टीव स्मिथ प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक स्मिथ सिर में चक्कर आने की वजह से मैच शुरू होने से ठीक पहले बाहर हुए। स्मिथ के एडिलेड टेस्ट से बाहर होने का फायदा उस्मान ख्वाजा को मिला। प्लेइंग इलेवन से बाहर हो चुके ख्वाजा की सरप्राइज एंट्री हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

एडिलेड टेस्ट के लिए पूर्व में घोषित टीम की प्लेइंग इलेवन में ख्वाजा का नाम नहीं था। ख्वाजा की उम्र को देखते हुए माना जा रहा था कि उनका करियर अब समापन की ओर है, लेकिन टीम में अचानक मिली जगह और अर्धशतक ने उनके करियर को नई संजीवनी दे दी है। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दम पर ख्वाजा ने कम से कम एशेज सीरीज के बाकी मैचों के लिए अपना नाम सुरक्षित कर लिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार