साउथ अफ्रीका लीग (एसए20) के चौथे संस्करण के लिए 9 सितंबर को नीलामी होने वाली है। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने उम्मीद जताई है कि नीलामी में एडन मार्करम सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं।

Advertisement

सुपरस्पोर्ट से बात करते हुए क्रिस मॉरिस ने कहा, "मेरा अनुमान है कि इस नीलामी में एडेन मार्करम सबसे ज्यादा कीमत वाले खिलाड़ी होंगे। निश्चित रूप से उन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस और मैथ्यू ब्रीट्जके पर भी बड़ी बोली लग सकती है।"

Advertisement

मॉरिस ने कहा कि अगर कोई टीम मार्कराम को नहीं खरीद पाती है, तो वे ब्रेविस को चुन सकते हैं। ब्रेविस कई टीमों के लिए मुख्य लक्ष्य हो सकते हैं।

एडन मार्करम अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट हो या फिर लीग क्रिकेट, उनका बल्ला रन उगल रहा है। इस वजह से साउथ अफ्रीका लीग में उन पर सभी फ्रेंचाइजियों की निगाहें हैं।

दाएं हाथ के इस भरोसेमंद बल्लेबाज का साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग में बतौर कप्तान और बल्लेबाज शानदार रिकॉर्ड रहा है। सनराइजर्स ईस्टर्न केप को मार्करम अपनी कप्तानी में 2023 और 2024 का खिताब दिला चुके हैं, जबकि 2025 में टीम उपविजेता रही थी। मार्करम आईपीएल में एसआरएच की भी कप्तानी कर चुके हैं। पिछले सीजन वह आईपीएल में एलएसजी का हिस्सा थे और ओपनर के रूप में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावी रहा था। 13 मैचों में 148 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 445 रन बनाए थे।

मार्करम किसी भी टीम की तीन बड़ी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। वह बतौर कप्तान और सलामी बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। साथ ही, वे स्पिन गेंदबाजी के भी उपयोगी विकल्प हैं। यही वजह है कि नीलामी में उन पर बड़ी बोली लगने की संभावना है।

Advertisement

अगले सीजन से पहले मार्करम ने नीलामी में जाने का फैसला किया है। हालांकि उनकी टीम के पास आरटीएम का इस्तेमाल करने का विकल्प है।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका क्रिकेट लीग में इस सीजन से राइट टू मैच (आरटीएम) का इस्तेमाल किया जाना है। इसके अलावा प्रत्येक टीम में दो दक्षिण अफ्रीकी अंडर-23 खिलाड़ियों को शामिल करना अनिवार्य है। यह फैसला युवाओं और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के भविष्य को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार