अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। अफगानिस्तान के दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम सफी इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें कमर में दर्द (एडक्टर) के कारण सीरीज से हटना पड़ा है।

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने कहा, "टीम के फिजियो का मानना ​​है कि इस बुधवार को होने वाले पहले वनडे के लिए उनके फिट होने की संभावना कम है। सलीम पूरी तरह से फिट होने और राष्ट्रीय टीम में शामिल होने तक एसीबी के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे।"

Advertisement

23 वर्षीय सफी ने अफगानिस्तान के लिए एक टेस्ट, दो वनडे और एक टी20 मैच खेला है।

सफी की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाज बिलाल सामी को रिजर्व पूल से अफगानिस्तान की मुख्य टीम में शामिल किया गया है। बिलाल सामी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला है।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर को सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इसके बाद 11 अक्टूबर को दोनों देश सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होंगे।

वनडे सीरीज से पहले दोनों देशों के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली गई, जिसमें बांग्लादेश ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

Advertisement

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 अक्टूबर को सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इसके बाद 11 अक्टूबर को दोनों देश सीरीज का दूसरा मैच खेलेंगे। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में आयोजित होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, बशीर अहमद, रहमानुल्लाह गुरबाज, इकराम अलीखिल, एम गजनफर, अब्दुल्लाह अहमदजई, बिलाल सामी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार