Punjab Kings: दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 156 आईपीएल मुकाबलों के बाद पहली बार मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान संभाल रहे हैं। इसी के साथ एमआई आईपीएल इतिहास की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसके लिए एक ही सीजन में 3 भारतीय खिलाड़ियों ने कप्तानी की है।

Advertisement

इस मैच में नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या और कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादव, दोनों ही उपलब्ध नहीं हैं। 'आईएएनएस' को एक सूत्र ने बताया कि हार्दिक और सूर्यकुमार अलग-अलग कारणों से धर्मशाला में आयोजित इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक अभी भी पीठ की ऐंठन से उबर रहे हैं, हालांकि उन्होंने रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में प्रैक्टिस की थी। वहीं, सूर्यकुमार अपने परिवार के साथ हैं, खासकर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ, जिनका जन्म अभी एक हफ्ता पहले ही हुआ है।

ऐसे में बुमराह को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध एचपीसीए स्टेडियम में टीम का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 58वें मुकाबले में बुमराह पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध एचपीसीए स्टेडियम में बतौर कप्तान उतरे और टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया।

इसी के साथ बुमराह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने के बाद कप्तानी संभालने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में रवींद्र जडेजा शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 मुकाबलों के बाद पहली बार आईपीएल मैच में कमान संभाली थी।

इस लिस्ट में मनीष पांडे तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 153 मुकाबलों के बाद पहली बार कप्तानी की थी। वहीं, अक्षर पटेल (148) और कीरोन पोलार्ड (137) लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव ने 126 मुकाबलों के बाद पहली बार आईपीएल मैच में कप्तानी का अनुभव हासिल किया था।

जसप्रीत बुमराह ने साल 2013 में पहली बार मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल मैच खेला था। तब से लेकर आज तक बुमराह इसी टीम का हिस्सा रहे हैं, जिन्होंने 156 मुकाबलों में 186 विकेट निकाले। हालांकि, आईपीएल 2026 बुमराह के लिए अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रहा है; उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 3 विकेट लिए हैं, जिसमें आठ मैच ऐसे रहे जिनमें उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

सबस्टिट्यूट: विजयकुमार वैशाक, हरप्रीत बराड़, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Also Read: LIVE Cricket Score

इम्पैक्ट सबस्टिट्यूट: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार