Cricket World Cup: आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को अपनी टीम का नया कप्तान बनाया है। टीम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

पैट कमिंस इस पद पर एडन मार्करम की जगह लेंगे। पिछले दो सीज़न में सनराइजर्स की कप्तानी एडेन मार्कराम ने की थी, लेकिन दोनों ही सीजन टीम के लिए बेहद खराब रहे, आईपीएल 2023 में 14 मैचों में सिर्फ चार जीत के साथ अंक तालिका में टीम सबसे नीचे रही।

Advertisement

हालांकि, मार्कराम ने एसए20 के पहले दो सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी की सहयोगी टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप को सफलतापूर्वक ट्रॉफी तक पहुंचाया। लेकिन कमिंस के लिए साल 2023 शानदार रहा।

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में 2 आईसीसी खिताब जीते। टीम ने नवंबर में भारत को हराकर वनडे वर्ल्ड कप जीता था। उससे पहले जून में टीम इंडिया को ही हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। साथ अपनी टीम का कब्जा एशेज पर भी बनाए रखा।

कमिंस की कप्तानी स्किल को देखते हुए ही सनराइजर्स ने उन्हें नया कप्तान बनाया है।

यह पहली बार होगा जब कमिंस आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी करेंगे और एसआरएच के नए मुख्य कोच डेनियल विटोरी के साथ फिर से जुड़ेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए सहायक कोच के रूप में भी काम करते हैं।

Advertisement

इतन ही नहीं कमिंस अपने हमवतन साथी डेविड वार्नर के बाद हैदराबाद के कप्तान बनने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी बन गए, जिन्होंने 2015 से 2021 तक 67 मैचों में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व किया।

पिछले साल दुबई में आईपीएल नीलामी में कमिंस को फ्रेंचाइजी ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह लीग के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

कमिंस इससे पहले आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं।

Advertisement

आईपीएल 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद 23 मार्च को ईडन गार्डन्स में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत करेगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार