आईपीएल 2026 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स से जुड़े संजू सैमसन अगले सीजन में टीम से अलग हो सकते हैं। सैमसन को लेकर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने महत्वपूर्ण बयान दिया है।

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसन ने खुद टीम राजस्थान रॉयल्स से उन्हें रिलीज करने या फिर ट्रेड करने का आग्रह किया है।

Advertisement

सैमसन की मुलाकात अमेरिका में आयोजित मेजर लीग क्रिकेट के दौरान सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग से हुई थी। इसके बाद से ही अटकलें हैं कि वह सीएसके का हिस्सा बन सकते हैं।

हालांकि, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और लोकप्रिय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि राजस्थान के कप्तान को हासिल करने के लिए एक दूसरी टीम ज्यादा बेताब है।

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "मेरे दिमाग में सबसे पहला नाम सीएसके का नहीं है। केकेआर का है। केकेआर ज्यादा बेताब टीम होनी चाहिए। कोलकाता के पास कोई भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं है। इससे उनके हाथ बंधे हुए हैं। दूसरी बात, अगर आपको कोई कप्तान मिल जाए तो इसमें क्या बुराई है?"

हालांकि आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2025 में कोलकाता की कप्तानी करने वाली अजिंक्य रहाणे की तारीफ की।

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अजिंक्य रहाणे ने पिछले सीजन कप्तानी और बल्लेबाजी अच्छी की, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए केकेआर सैमसन पर गंभीरता से विचार कर सकती है। टीम की बल्लेबाजी में लचीलेपन और विकेटकीपर के रूप में गहराई की कमी को सैमसन मजबूत कर सकते हैं।

आकाश ने कहा कि केकेआर वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर 24 करोड़ बचा सकता है और टीम में बदलाव ला सकता है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल जब आरआर ने खिलाड़ियों को रिटेन किया, तो जोस बटलर को जाने दिया और संजू को रोक लिया। अब आरआर के पास यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग कर सकते हैं। ध्रुव जुरेल को भी ऊपर खिलाया जा सकता है। इसी वजह से शायद सैमसन ने टीम से अलग होने का मन बनाया होगा।

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स और संजू सैमसन का साथ बहुत पुराना है। पहली बार सैमसन 2013 से 2015 तक टीम का हिस्सा थे। इसके बाद 2018 से वह लगातार टीम के साथ हैं और 2022 से टीम के कप्तान हैं।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि पिछले साल जब आरआर ने खिलाड़ियों को रिटेन किया, तो जोस बटलर को जाने दिया और संजू को रोक लिया। अब आरआर के पास यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जो ओपनिंग कर सकते हैं। ध्रुव जुरेल को भी ऊपर खिलाया जा सकता है। इसी वजह से शायद सैमसन ने टीम से अलग होने का मन बनाया होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

176 आईपीएल मैचों में सैमसन ने 3 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए 4,704 रन बनाए हैं।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार