भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन मैच में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। मुकाबले के तीसरे दिन 448/5 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित करने के बाद टीम इंडिया लंच ब्रेक तक जीत से सिर्फ 5 विकेट दूर है।

Advertisement

तीसरे दिन के पहले सेशन में 27 ओवरों के खेल तक वेस्टइंडीज की टीम ने 5 विकेट खोकर सिर्फ 66 रन बनाए हैं। फिलहाल भारत के पास पहली पारी के आधार पर 220 रन की शानदार बढ़त है।

Advertisement

दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। इस टीम ने महज 12 के स्कोर पर टैगेनारिन चंद्रपॉल (8) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम संभल नहीं सकी। जॉन कैंपबेल 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ब्रैंडन किंग 5 रन ही बना सके। कप्तान रोस्टन चेज और शाई होप 1-1 रन बनाकर चलते बने।

मेहमान टीम 46 रन तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद एलिक अथानाजे और जस्टिन ग्रीव्स ने टीम को संभालने की कोशिश की है। लंच ब्रेक तक एलिक अथानाजे 27, जबकि जस्टिन ग्रीव्स 10 रन बना चुके हैं।

इस पारी में भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए हैं।

मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में महज 162 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट हासिल किए।

Advertisement

इस पारी में भारत की ओर से रवींद्र जडेजा 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट अपने नाम किए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अगला मैच दिल्ली में 10 अक्टूबर से खेला जाएगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार