IPL Match: आईपीएल 2024 के 35वें मुक़ाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइज़र्स हैदराबाद से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को होगा।

Advertisement

यह इस साल दिल्ली में पहला आईपीएल मैच होगा, इससे पहले दिल्ली ने अपने दो घरेलू मैच विशाखापत्तनम में खेले थे।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल छह अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के पास कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के समान 8 अंक हैं। दोनों टीमें अपना पिछला मुक़ाबला जीतकर आ रही हैं और इस मुक़ाबले में भी वे जीत की लय को बरक़रार रखना चाहेंगी।

दोनों टीमें टूर्नामेंट में 23 बार भिड़ी हैं, जिसमें दिल्ली ने 11 मैच जीते हैं और हैदराबाद ने 12 मैच जीते हैं।

संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, जैक फ्रेसर मैक्गर्क, शे होप, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और खलील अहमद।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट और टी नटराजन।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार