Kolkata Knight Riders: भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली। कुंबले ने कहा कि रोहित इस सीजन 2.0 अवतार में आए हैं, जिसके कारण बाकी टीमों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी 78 रनों की पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। रोहित ने अपना अर्धशतक सिर्फ 23 गेंदों में पूरा किया, जो आईपीएल में उनका सबसे तेज अर्धशतक भी है। कुंबले ने 'जियोस्टार' पर कहा, "रोहित शर्मा अपने 2.0 अवतार में आ गए हैं और उनकी पारी से पता चलता है कि वह फिर से हावी होने के लिए तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने गेंद को ग्राउंड के चारों ओर मारा, उसे देखकर मुझे उनकी प्राइम फॉर्म याद आ गई। वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ छक्के मारना आसान नहीं है, लेकिन उन्होंने इसे बेहद आसान बना दिया।"

Advertisement

Kolkata Knight Riders: भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रोहित ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली। कुंबले ने कहा कि रोहित इस सीजन 2.0 अवतार में आए हैं, जिसके कारण बाकी टीमों की चिंताएं बढ़ सकती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित ने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में 148 रन जोड़े। रोहित-रिकेल्टन के आगे केकेआर के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए और मुंबई ने 221 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह मुंबई का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी रहा। इसके साथ ही मुंबई ने आईपीएल सीजन के पहले मैच में 13 साल से मिलती आ रही हार के सिलसिले पर भी विराम लगाया।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार