अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को विमेंस वर्ल्ड कप की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122 करोड़ रुपये) तय की गई, जो पिछले संस्करण से करीब 297 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement

न्यूजीलैंड में साल 2022 में आयोजित वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में 3.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी थी।

Advertisement

कुल पुरस्कार राशि दो साल पहले भारत में आयोजित आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप से भी अधिक है। उस समय यह राशि 10 मिलियन डॉलर (लगभग 88 करोड़ रुपये) थी।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 39 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह 2022 की विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीतने पर मिलने वाले नकद पुरस्कार से 239 प्रतिशत अधिक है।

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की उपविजेता टीम को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 19 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह तीन साल पहले इंग्लैंड को मिली राशि से 273 प्रतिशत अधिक है।

दोनों सेमीफाइन हारने वाली टीमों को 1.12 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 9.8 करोड़ रुपये) मिलेंगे। पिछले संस्करण में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 3,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.64 करोड़ रुपये) मिले थे।

Advertisement

प्रत्येक ग्रुप-स्टेज प्रतिभागी को 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.20 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक ग्रुप-स्टेज विजेता टीम को 34,314 अमेरिकी डॉलर (करीब 30.28 लाख रुपये) मिलेंगे।

पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमों को 7,00,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 6.17 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि सातवें और आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2,80,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 2.47 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।

यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर के बीच भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर से करेगी। भारत का पहला मैच गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ होगा। इसके बाद 5 अक्टूबर को टीम इंडिया की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार