T20 World Cup: दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को चोटिल तेज़ गेंदबाज़ एनरिख नॉर्खिए की जगह चैंपियंस ट्रॉफ़ी टीम में जगह दी गई है। उन्हें पाकिस्तान के ख़िलाफ़ हालिया चल रही त्रिकोणीय सीरीज़ की टीम में भी शामिल किया गया है, जिसमें तीसरी टीम न्यूज़ीलैंड है।

Advertisement

30 साल के बॉश ने दिसंबर 2024 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे डेब्यू किया था। इससे बाद उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट डेब्यू किया और नाबाद 84 रन बनाने के साथ-साथ पांच विकेट भी लिए।

Advertisement

उन्होंने हाल ही में एसए 20 के दौरान शानदार गेंदबाज़ी करते हुए आठ मैचों में 17.36 की औसत से 11 विकेट लिए और अपनी टीम एमआई केपटाउन को ख़िताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

युवा तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफ़ाका को भी दक्षिण अफ़्रीकी टीम में ट्रैवलिंग रिज़र्व के रूप में जोड़ा गया है। ये दोनों खिलाड़ी, सलामी बल्लेबाज़ टोनी डिजॉर्जी के साथ रविवार को कराची के लिए रवाना हो गए।

ग़ौरतलब है कि दक्षिण अफ़्रीकी टीम अपने तेज़ गेंदबाज़ों की चोट की समस्या से जूझ रही है। नॉर्खिए के अलावा जेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्यूरेन हेंड्रिक्स और लिज़ाड विलियम्स भी चोटिल हैं।

युवा तेज़ गेंदबाज़ क्वेना मफ़ाका को भी दक्षिण अफ़्रीकी टीम में ट्रैवलिंग रिज़र्व के रूप में जोड़ा गया है। ये दोनों खिलाड़ी, सलामी बल्लेबाज़ टोनी डिजॉर्जी के साथ रविवार को कराची के लिए रवाना हो गए।

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार