ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले स्टीव स्मिथ की टेस्ट बैटिंग पोजिशन को लेकर चर्चा चल रही है ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इस बात का खुलासा किया है।

Advertisement

स्टीव स्मिथ को डेविड वॉर्नर के रिटायरमेंट के बाद उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका मिला था। हालांकि इस पोजीशन पर उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। स्मिथ ने चार टेस्ट मैचों में 28.50 की औसत से रन बनाए हैं, जबकि उनका करियर औसत 56.97 का है। पिछले एक दशक से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी का मजबूत स्तंभ रहे स्मिथ का ओपनिंग में खराब प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Advertisement

मैकडॉनल्ड ने 'एसईएन' से बात करते हुए बताया, "यह हर किसी के मन में सवाल है। हम इस पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पक्का फैसला नहीं लिया गया है। इसके बारे में बहुत सारी अटकलें हैं, लेकिन अगर मैं कहूं कि इस पर बात नहीं हो रही है, तो यह झूठ होगा।"

उन्होंने आगे कहा, "आने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर कई 'अगर-मगर' पर बातचीत चल रही है। हम सभी चीजों का खुलासा करेंगे। फिलहाल हम देखना कि अगर स्टीव स्मिथ शील्ड क्रिकेट खेलते हैं तो न्यू साउथ वेल्स के कोच ग्रेग शिपर्ड क्या करते हैं। हम कोच को अपने प्लान के बारे में भी बताएंगे।"

मैकडॉनल्ड ने यह भी बताया कि टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी स्मिथ की बैटिंग पोजिशन तय करने में भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा, "मैं इस समय ज्यादा कुछ शेयर नहीं कर सकता, लेकिन इतना कह सकता हूं कि चर्चा चल रही है। जाहिर तौर पर कप्तान पैट कमिंस इसका बड़ा हिस्सा हैं, जो फिलहाल रिहैब में हैं और हमारे साथ नहीं हैं। हमने सिडनी में गर्मियों की योजनाओं को लेकर पहले कुछ बातचीत की थी, जिसमें बॉलिंग और अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई थी। अगर हम स्टीव स्मिथ को ओपनिंग से हटाते हैं, तो किसी और को वहां जाना होगा। हमने कैमरन ग्रीन को नंबर चार पर सफल होते देखा है। लेकिन अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।"

Advertisement

मैकडॉनल्ड ने यह भी बताया कि टेस्ट कप्तान पैट कमिंस भी स्मिथ की बैटिंग पोजिशन तय करने में भूमिका निभाएंगे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार