Champions Trophy: मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को यहां गद्दाफी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी का उसका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया नॉकआउट चरण में पहुंच गया है, जबकि अफगानिस्तान प्रतियोगिता से बाहर होने की कगार पर है।

Advertisement

अफगानिस्तान को अब इंग्लैंड से उम्मीद होगी कि वह बड़े अंतर से साउथ अफ्रीका को हरा दे, जिससे उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने 274 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.5 ओवर में 109/1 तक पहुंच गया था। उसी समय बारिश के कारण खेल रुक गया। ट्रैविस हेड 40 गेंदों पर नाबाद 59 रनों की तेज पारी खेलकर स्टीव स्मिथ के साथ क्रीज पर मौजूद थे। स्टीव 19 रन पर नाबाद थे।

महज 30 मिनट की भारी बारिश से आउटफील्ड में कई जगह जलजमाव हो गया। मैदानी अंपायर एलेक्स व्हार्फ और कुमार धर्मसेना स्थानीय समयानुसार रात 8:45 बजे निरीक्षण के लिए आए और फैसला किया कि आउटफील्ड गीला होने की वजह से आगे मैच संभव नहीं हो सकेगा।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पारी की शुरुआत करते हुए हेड और मैथ्यू शॉर्ट ने पहले तीन ओवरों में पांच बाउंड्री लगाईं, जिसमें दूसरे ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई के ओवर में दो चौके और एक छक्का शामिल था। अगले ओवर में राशिद खान ने मिड-ऑन पर हेड का कैच छोड़ दिया। हेड उस समय छह रन पर खेल रहे थे। इसके बाद हेड ने फारूकी की गेंदों पर पहले चौका और फिर छक्का जड़ दिया।

दूसरी ओर, 19 रन पर खेल रहे शॉर्ट का कैच भी अफगानी खिलाड़ी खारोटे नहीं पकड़ पाए। इस तरह से अफगानिस्तान ने दो आसान मौके गंवा दिए।

Advertisement

स्टीव स्मिथ द्वारा लगातार दो चौके लगाने के बाद, हेड ने फारूकी और उमरजई के खिलाफ अपनी पसंदीदा लेंथ का फायदा उठाते हुए विकेट के दोनों ओर कुछ जोरदार शॉट खेले और मात्र 34 गेंदों में अपना 17वां वनडे अर्धशतक पूरा किया। लेकिन इसके तुरंत बाद, 13वें ओवर में बारिश आ गई और दोनों टीमों को मैदान से बाहर जाना पड़ा। अंत में मैच को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा।

संक्षिप्त स्कोर:

अफगानिस्तान 50 ओवर में 273 रन पर ऑलआउट (सेदिकुल्लाह अटल 85, अजमतुल्लाह उमरजई 67; बेन ड्वारशुइस 3-47, एडम जम्पा 2-48)

Advertisement

संक्षिप्त स्कोर:

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार