ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पर्थ में जारी पहले वनडे मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। नीतीश रेड्डी को इस फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला है। विराट कोहली और रोहित शर्मा 223 दिनों के बाद भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में उतरे हैं।

Advertisement

पर्थ स्टेडियम में भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। ऐसे में कुलदीप यादव अंतिम एकादश में जगह नहीं बना सके हैं।

Advertisement

22 वर्षीय नीतीश रेड्डी ने नवंबर 2024 में पर्थ के मैदान पर ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह अपने करियर में 9 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें 29.69 की औसत के साथ 386 रन अपने नाम किए। वहीं, 4 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 90 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए हैं।

टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने कहा, "विकेट काफी अच्छा लग रहा है, ऊपर थोड़ी नमी है, इसलिए उम्मीद है कि हम इसका पूरा फायदा उठा पाएंगे।"

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, "हम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही चुनते। हम अच्छी स्थिति में हैं। हमारे पास एक बेहतरीन संयोजन है।"

विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरे थे, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

Advertisement

दोनों देशों के बीच साल 1980 से 2025 के बीच अब तक 152 मुकाबले खेले गए, जिसमें 84 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे, जबकि 58 मैच भारत ने जीते। वहीं, 10 मुकाबले बेनतीजा रहे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा आखिरी बार वनडे फॉर्मेट में 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरे थे, जिसे टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनोली, मिचेल ओवेन, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेजलवुड।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार