T20 Cricket World Cup Final: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 कप्तानी हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले ने क्रिकेट फैंस को काफी हैरान किया। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने हार्दिक पांड्या के समर्थन में एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को हार्दिक की जगह नया टी20 और वनडे उप-कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

टीम मैनेजमेंट का ये फैसला सवालिया निशान खड़ा करता है क्योंकि हार्दिक पांड्या ने टी20 विश्व कप 2024 जीत में अहम् भूमिका निभाई थी।

कैफ ने 'आईएएनएस' से बात करते हुए कहा कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को टी20 टीम की कप्तानी करने के उनके पिछले अनुभव को देखते हुए हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था।

कैफ ने कहा, "हार्दिक ने 2 साल तक गुजरात टाइटन्स की कप्तानी की है और अपने पहले साल में उन्होंने ट्रॉफी जीती। हार्दिक को टी20 टीम की कप्तानी का अनुभव है। वे टी20 विश्व कप में उप-कप्तान भी थे।

"अब नया कोच आ गया है, नई योजना होगी। सूर्या भी अच्छे खिलाड़ी हैं, वे वर्षों से खेल रहे हैं। वे नंबर 1 टी20 खिलाड़ी हैं, मुझे उम्मीद है कि वे कप्तान की जिम्मेदारी अच्छे से निभाएंगे। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें हार्दिक का समर्थन करना चाहिए था।"

Advertisement

कैफ ने आगे कहा, "गंभीर अनुभवी कप्तान और कोच हैं... वे क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं। मुझे लगता है कि 'हार्दिक ने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उन्हें कप्तानी न मिले'।"

हार्दिक ने आईपीएल में गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस की अगुवाई करने के अलावा तीन वनडे और 16 टी20 मैचों में भारत की अगुआई की है।

कैफ ने आगे कहा, "गंभीर अनुभवी कप्तान और कोच हैं... वे क्रिकेट को अच्छी तरह समझते हैं। मुझे लगता है कि 'हार्दिक ने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया कि उन्हें कप्तानी न मिले'।"

Advertisement

कैफ को यह भी लगता है कि हार्दिक को कप्तानी की भूमिका के लिए न चुनने के चयन पैनल के फैसले में फिटनेस संबंधी चिंताएं भी एक बड़ा कारण हो सकती हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार