टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में 'रन मशीन' के नाम से मशहूर विराट कोहली बुधवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर से उन्हें बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर बीसीसीआई ने विराट के शानदार रिकॉर्ड्स को शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विराट कोहली की तस्वीर साझा की और पोस्ट में लिखा कि आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2011, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 और 2025, तथा आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के विजेता, टीम इंडिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Advertisement

बीसीसीआई ने विराट के अंतरराष्ट्रीय करियर के आंकड़े भी साझा किए- कुल मैच: 553, कुल रन: 27,673 शतक 82।

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पोस्ट में लिखा कि किंग कोहली 37 साल के हो गए। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, विराट कोहली के अविश्वसनीय सफर का जश्न। उनके लिए और भी रिकॉर्ड, जीत और खुशियों से भरा साल हो, यही शुभकामनाएं हैं।

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पटेल ने विराट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी आईपीएल के पूर्व सीजन के दौरान मिले थे। मुनाफ ने विराट के साथ टीम इंडिया के लिए कई मैच भी खेले हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मुंबई इंडियंस की टीम ने विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि रन मशीन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Advertisement

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने एक्स पोस्ट में लिखा कि विराट कोहली को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पटेल ने विराट के साथ एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों खिलाड़ी आईपीएल के पूर्व सीजन के दौरान मिले थे। मुनाफ ने विराट के साथ टीम इंडिया के लिए कई मैच भी खेले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने एक्स पोस्ट में लिखा, "एक क्रिकेट युग और एक अमर विरासत। जन्मदिन मुबारक हो, विराट।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार