भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 का खिताब अभी तक एसीसी ने नहीं दिया है। इस मुद्दे को बीसीसीआई शुक्रवार को आईसीसी की बैठक में उठा सकती है।

Advertisement

आईएएनएस को मिली जानकारी के मुताबिक, "शुक्रवार को आईसीसी की बैठक में सभी क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मिलेंगे। बैठक में बीसीसीआई एशिया कप ट्रॉफी हस्तांतरण का मुद्दा उठा सकती है। एसीसी को लिखे गए औपचारिक पत्र के बावजूद ट्रॉफी का अब तक हस्तांतरण नहीं हो सका है।"

Advertisement

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने 1 नवंबर को आईएएनएस से बात करते हुए आईसीसी की बैठक में ट्रॉफी हस्तांतरण में देरी की शिकायत उठाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में एसीसी को 10 दिन पहले एक पत्र भेजा गया था।

भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एसीसी के पाकिस्तान मूल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे भारत-पाकिस्तान तनाव और मोहसिन नकवी का एसीसी अध्यक्ष के साथ-साथ पाकिस्तान का गृह मंत्री और पीसीबी का अध्यक्ष होना भी रहा।

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने 1 नवंबर को आईएएनएस से बात करते हुए आईसीसी की बैठक में ट्रॉफी हस्तांतरण में देरी की शिकायत उठाने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में एसीसी को 10 दिन पहले एक पत्र भेजा गया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप खिताब को भारत को लौटाने के लिए एसीसी को ई-मेल के माध्यम से कहा है, इसका कोई जवाब बीसीसीआई को नहीं मिला है। इसी वजह से बीसीसीआई आईसीसी की बैठक में इस मुद्दे को उठाने वाली है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार