भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आईपीएल फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के लिए सख्त परिचालन और सुरक्षा दिशानिर्देश लाने के कुछ घंटों बाद ही खबर है कि बोर्ड ने अर्शदीप सिंह को पर्दे के पीछे की व्लॉगिंग बंद करने का फरमान जारी किया है।

Advertisement

माना जा रहा है बीसीसीआई ने यह कदम युजवेंद्र चहल से जुड़े विवाद के बाद उठाया है। 'एनडीटीवी स्पोर्ट्स' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज से व्लॉगिंग बंद करने को कहा है, क्योंकि उनके एक ट्रैवल वीडियो में कथित तौर पर चहल हैदराबाद के लिए टीम की फ्लाइट के दौरान वेपिंग करते हुए दिखे थे।

Advertisement

यह मामला तब उठा, जब अर्शदीप के व्लॉग के सोशल मीडिया क्लिप वायरल हो गए। इन क्लिप्स में चहल वेपिंग करने का इशारा करने से पहले अपनी बाईं हथेली के नीचे कुछ छिपाते हुए दिखते हैं। फुटेज में धुएं का एक छोटा गुबार भी दिखाई दिया था। अर्शदीप के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ऑरिजिनल वर्जन में कथित तौर पर पूरा सीन शामिल था, जिसे बाद में एडिट किया गया। हालांकि, फुटेज पहले ही ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच चुका था।

अभी तक, न तो बीसीसीआई और न ही पंजाब किंग्स ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया है। इस सीजन में आईपीएल में वेपिंग से जुड़ा यह दूसरा मामला है। इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर वेपिंग करने का आरोप लगा था। भारत में वेपिंग बैन है। इस वजह से, पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 को तोड़ने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट मिला।

यह मामला तब उठा, जब अर्शदीप के व्लॉग के सोशल मीडिया क्लिप वायरल हो गए। इन क्लिप्स में चहल वेपिंग करने का इशारा करने से पहले अपनी बाईं हथेली के नीचे कुछ छिपाते हुए दिखते हैं। फुटेज में धुएं का एक छोटा गुबार भी दिखाई दिया था। अर्शदीप के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ऑरिजिनल वर्जन में कथित तौर पर पूरा सीन शामिल था, जिसे बाद में एडिट किया गया। हालांकि, फुटेज पहले ही ऑनलाइन बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंच चुका था।

Also Read: LIVE Cricket Score

बोर्ड ने साफ किया है कि लीग की इंटीग्रिटी और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सरप्राइज चेक और सख्त नियम लागू किए जाएंगे। बीसीसीआई का कहना है कि खिलाड़ियों को अपनी पब्लिक और प्राइवेट गतिविधियों में ज्यादा जिम्मेदारी दिखानी होगी ताकि आईपीएल की छवि सुरक्षित रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार