New Zealand: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र ने भारत पर अपनी टीम की 3-0 की टेस्ट सीरीज जीत को स्पेशल बताया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 25 रन की रोमांचक जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज पर कब्जा जमाया।

Advertisement

बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल ने मात्र 57 रन देकर 6 विकेट लिए, जिससे भारतीय पारी 147 रन के लक्ष्य के जवाब में 121 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में ऐतिहासिक क्लीन स्वीप करने वाली पहली मेहमान टीम भी बन गई है।

Advertisement

रविंद्र ने एसईएन रेडियो पर कहा, "यह अविश्वसनीय था। मैदान पर, यह एक अलग तरह का एहसास था। मुझे लगता है कि यह ऐसा कुछ नहीं है जैसा मैंने पहले कभी अनुभव किया हो। हर किसी की खुशी देखना, एक-दूसरे की ओर दौड़ना। एजाज का छठा विकेट और वो भी मुंबई में, जहां से उनका खास कनेक्शन रहा है। इसे ठीक से शब्दों में बया करना मुश्किल है, लेकिन यह हम सबके लिए बहुत खास है।"

रविंद्र न्यूजीलैंड के लिए बल्ले से सर्वाधिक योगदान देने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 51.20 की औसत से 256 रन बनाए, जिसमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आठ विकेट की जीत में शानदार 134 और नाबाद 39 रन शामिल थे।

उन्होंने अपने पिता से मिले मैसेज को याद किया, जो उन्हें अपने मूल शहर में शानदार प्रदर्शन करते देखने के लिए उपस्थित थे।

रचिन ने कहा, "मैंने अपने पिता को अपने जीवन में अक्सर यह कहते हुए नहीं सुना था, 'मुझे तुम पर गर्व है', इसलिए जब हम जीते तो यह मैसेज पाकर अच्छा लगा।"

Advertisement

उन्होंने अपने पिता से मिले मैसेज को याद किया, जो उन्हें अपने मूल शहर में शानदार प्रदर्शन करते देखने के लिए उपस्थित थे।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार