इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में हर एक मैच के साथ ऑरेंज कैप की रेस में खिलाड़ियों के समीकरण बदल रहे हैं। कभी आरसीबी के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में आगे बढ़ जाते हैं तो कभी गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुंदर्शन। अब इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी हैं।

Advertisement

आईपीएल 2025 में विराट कोहली अपनी लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 11 मैचों में 505 रन बनाए हैं और वह इस रेस में पहले पायदान पर हैं। दूसरे नंबर पर जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन और तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं।

Advertisement

मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होना है। भारतीय समयानुसार, शाम 7:30 बजे से मैच का प्रसारण शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी महत्वपूर्ण है। प्लेऑफ की रेस में अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए दोनों टीमों के लिए दो अंक जरूरी हैं।

दूसरी ओर, इस मैच में जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन विराट कोहली से आगे निकल सकते हैं। विराट कोहली से ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकलने के लिए साई सुदर्शन को महज दो रन चाहिए। साई ने इस सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने कप्तान शुभमन गिल का भरपूर साथ दिया है। उनकी बल्लेबाजी और दमदार साझेदारी के दम पर जीटी विपक्षी टीमों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। साई सुदर्शन ने 10 मैचों में 504 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं।

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 475 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अगर आज उनका भी बल्ला चलता है, तो वह भी ऑरेंज कैप की रेस में बाजी मार सकते हैं।

दूसरी ओर, इस मैच में जीटी के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन विराट कोहली से आगे निकल सकते हैं। विराट कोहली से ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकलने के लिए साई सुदर्शन को महज दो रन चाहिए। साई ने इस सीजन काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। एक सलामी बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने कप्तान शुभमन गिल का भरपूर साथ दिया है। उनकी बल्लेबाजी और दमदार साझेदारी के दम पर जीटी विपक्षी टीमों के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही है। साई सुदर्शन ने 10 मैचों में 504 रन बनाकर दूसरे पायदान पर हैं।

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार