RCB VS DC हेड टू हेड: आरआर और आरसीबी के बीच अब तक 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें आरसीबी को 15 जबकि आरआर को 14 में जीत मिली है। जयपुर में हुए मुकाबलों की बात की जाए तो वहां भी दोनों के बीच नजदीकी मुकाबला हुआ है और नौ मुकाबलों में 5-4 से मामला मेजबान आरआर के पक्ष में है। वहीं दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मुकाबलों में फिर से पलड़ा 3-2 से आरआर का भारी है।

Advertisement

क्या एक बार फिर से संदीप का शिकार बनेंगे विराट?

Advertisement

आरआर के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने विराट कोहली को आईपीएल में सर्वाधिक सात बार आउट किया है। नई गेंद से अपनी स्विंग और पुरानी गेंद से अपने स्लोअर यॉर्कर की वजह से मशहूर संदीप पर कोहली ने इस दौरान 14.9 की औसत और 141 के स्ट्राइक रेट से रन बनाये हैं। इस आईपीएल सीजन कोहली ने लगातार इंटेंट दिखाने का प्रयास किया है और ऐसे में संदीप नई गेंद से उनकी परीक्षा ले सकते हैं।

भुवनेश्वर कर सकते हैं सैमसन को परेशान

संजू सैमसन का इस साल आईपीएल सीजन बहुत अच्छा जा रहा है और उन्होंने पांच मैचों में 36 की औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालांकि भुवनेश्वर कुमार के पास उनका तोड़ है और वह सैमसन को 18 में से चार टी20 पारियों में आउट कर चुके हैं। हालांकि सैमसन उन पर 30 की औसत और 128 के स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं।

छक्कों की बरसात

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार