WPL Match: ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला कप्तान मेग लैनिंग ने बेशक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनका बल्ला खामोश नहीं हुआ है। भारत में खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग में मेग लैनिंग दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी कर रही हैं, जहां वो बल्ले और अपनी कप्तानी दोनों से धूम मचा रही हैं।

Advertisement

रविवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स पर 25 रनों की जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में टॉप पर पहुंच चुकी है।

Advertisement

इस जीत के बाद कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि उनके सहित सभी शीर्ष छह बल्लेबाज अपनी-अपनी ताकत के अनुसार खेलते हैं।

मेग लैनिंग दोनों टीमों के बल्लेबाजों में से एकमात्र खिलाड़ी थीं, जिन्होंने पचास के आंकड़े को पार किया।

मैच के बाद मेग ने कहा, "हमने वास्तव में जो कुछ भी कहा है, वह अपनी ताकत के अनुसार खेलना है। हमारे सभी शीर्ष छह की अपनी-अपनी ताकतें हैं। जब तक खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहे हैं, हम उनका समर्थन करेंगे।

हम यहां स्वतंत्रता के साथ खेलना चाहते हैं, खासकर यहां की परिस्थितियां को ध्यान में रखकर। विकेट काफी सपाट और आउटफील्ड तेज है। हम अपनी शैली में खेलकर अच्छा कर रहे हैं और उम्मीद है कि हम ऐसा करना जारी रखेंगे।''

Advertisement

मेग ने 41 गेंदों में 55 रन बनाए और उन्हें लगा कि यह एक ऐसी पारी थी जिसके लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। साथ ही उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों की भी सराहना की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार