दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन शतक लगाया। दिन का खेल समाप्त होने के समय वह 173 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। जायसवाल ने इस पारी से एक बार फिर से पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों का दिल जीता है। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने यशस्वी जायसवाल की प्रशंसा की है।

Advertisement

इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए जायसवाल की तारीफ की। उन्होंने लिखा, "यशस्वी जायसवाल का एक और बड़ा स्कोर। यह खिलाड़ी इस समय टेस्ट क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बाएं हाथ का सलामी बल्लेबाज है। आंकड़े इसकी गवाही देते हैं।"

Advertisement

इरफान के अलावा मोहम्मद कैफ और वसीम जाफर जैसे दिग्गजों ने भी जायसवाल की तारीफ की है।

कैफ ने एक्स पर लिखा, "यशस्वी जायसवाल टेस्ट में शतक बनाते रहते हैं। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी युवाओं के लिए एक सबक होनी चाहिए।"

वहीं, पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने लिखा, "जब वह जम जाता है तो रन बनते रहते हैं। एक और शानदार शतक, शाबाश यशस्वी जायसवाल, खेलते रहो।"

कैफ ने एक्स पर लिखा, "यशस्वी जायसवाल टेस्ट में शतक बनाते रहते हैं। खेल के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सभी युवाओं के लिए एक सबक होनी चाहिए।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

यशस्वी जायसवाल का यह सातवां टेस्ट शतक है। इस पारी के पूर्व खेले 25 टेस्ट मैचों की 42 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाते हुए जायसवाल ने 2,245 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.88 है। जायसवाल 2 दोहरे शतक लगा चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 है। बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज महज 23 साल का है और उनकी बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए भविष्य का बड़ा स्टार माना जाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार