भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में डेब्यू करने वाले आस्ट्रेलियाई युवा सलामी बल्लेबाज ने दुनिया के नंबर एक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को नहीं बख्शा। आउट होने के बाद उन्होंने कहा कि वह आगे भी सीरीज में ऐसे ही खेलते रहेंगे

Advertisement

19 वर्षीय कोनस्टास ने 65 गेंदों पर 60 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सीरीज के बचे हुए मैच के लिए टीम इंडिया को आगाह कर दिया है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई युवा खिलाड़ी ने पारी के सातवें ओवर में बुमराह के खिलाफ रैंप शॉट खेलते हुए बेहतरीन बाउंड्री लगाई। इसके बाद उन्होंने बुमराह के ओवर में कई चौके और 2 छक्के जड़े।

भारतीय शीर्ष खिलाड़ी को पिछले चार वर्षों में खेले गए पिछले 25 टेस्ट मैचों में कोई छक्का नहीं लगा था।

जब पारी का 11वां ओवर बुमराह फेंकने आए तो कोनस्टास ने एक छक्का और दो चौके की मदद से 18 रन बनाए। इससे पहले भी पारी के 7वें ओवर में जसप्रीत बुमराह को निशाना बनाते हुए एक छक्के और दो चौके की मदद से 14 रन लिए थे।

कोनस्टास ने ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान फॉक्स क्रिकेट से कहा, "यह अविश्वसनीय है, दर्शकों की संख्या को देखिए, मैं बस कुछ स्वतंत्रता के साथ खेलने और खुद पर भरोसा करने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद है कि मैं कुछ और रन बना पाऊंगा।"

Advertisement

जब उनसे पूछा गया कि क्या बुमराह के खिलाफ उनका रैम्प शॉट पहले से ही सोचा-समझा था तो उन्होंने कहा, "नीचे आ रही गेंद पर मैंने ध्यान दिया। मैं निशाना बनाना जारी रखूंगा और उम्मीद है कि ऐसा फिर होगा, लेकिन देखते हैं क्या होता है।"

कोनस्टास ने डेब्यू पर पहला अर्धशतक सिर्फ 52 गेंदों पर लगाया। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट और एश्टन एगर ने ये कारनामा किया था।

उन्होंने रवींद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की।

Advertisement

कोनस्टास ने डेब्यू पर पहला अर्धशतक सिर्फ 52 गेंदों पर लगाया। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट इतिहास में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। इससे पहले एडम गिलक्रिस्ट और एश्टन एगर ने ये कारनामा किया था।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार