ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगन शट के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गई है। शुक्रवार को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में शट ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे किए।
शट इस खास मुकाम तक पहुंचने वाली सिर्फ तीसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गई हैं। वह इस लिस्ट में दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पेरी (166 विकेट) और पूर्व तेज गेंदबाज कैथरीन फिट्जपैट्रिक (180 विकेट) के साथ शामिल हो गई हैं। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में उतरते समय, 33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दो विकेट की जरूरत थी। उन्होंने सीरीज की पहली ही गेंद पर फरगाना हक का विकेट लिया और फिर तीसरे ओवर में शर्मिन सुल्ताना का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद उन्होंने पहली ही गेंद पर हक को पवेलियन भेजा। उन्होंने बांग्लादेशी ओपनर को एक ऐसी गेंद पर आउट किया जो 'बैक-ऑफ-ए-लेंथ' से अंदर की ओर आई और बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में फील्डिंग कर रहीं लिचफील्ड के हाथों में समां गई।
शट ने तीसरे ओवर में यह खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने शर्मिन सुल्ताना को फुल लेंथ की गेंद डाली, जो अंदर की तरफ स्विंग हुई। बल्लेबाज ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को छूने के बजाय सीधे उनके पैड पर लगी। इसके बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया।
शट इस फॉर्मेट में 150 विकेट लेने वाली कुल मिलाकर 12वीं खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में भारत की दिग्गज और पूर्व तेज गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी सबसे आगे हैं, जिनके नाम 255 विकेट हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से फिट्जपैट्रिक 180 विकेट के साथ सबसे आगे हैं, जबकि पेरी 166 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
शट ने तीसरे ओवर में यह खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने शर्मिन सुल्ताना को फुल लेंथ की गेंद डाली, जो अंदर की तरफ स्विंग हुई। बल्लेबाज ने फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले को छूने के बजाय सीधे उनके पैड पर लगी। इसके बाद अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
Article Source: IANS