बिहार क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में रिकॉर्ड बना दिया है। बिहार क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 574 रन बनाए हैं। लिस्ट ए क्रिकेट का यह सबसे बड़ा स्कोर है।

Advertisement

बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। वैभव सूर्यवंशी, कप्तान साकिबुल गनी और आयुष लोहारुका की शतकीय पारियों की बदौलत बिहार ने प्रथम श्रेणी का रिकॉर्ड स्कोर बनाया।

Advertisement

पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 84 गेंदों पर 15 छक्के और 16 चौकों की मदद से 190 रन की पारी खेली। वैभव के पास दोहरा शतक लगाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। वैभव सूर्यवंशी, कप्तान साकिबुल गनी और आयुष लोहारुका की शतकीय पारियों की बदौलत बिहार ने प्रथम श्रेणी का रिकॉर्ड स्कोर बनाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लिस्ट ए क्रिकेट में पूर्व का सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु के नाम था। तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 2022 में 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड है। नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे। सरे ने ग्लौक्स के खिलाफ 2007 में 4 विकेट पर 496 रन बनाए थे। लिस्ट ए में अब सरे चौथे नंबर पर चली गई है। इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने 2018 में 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार